BREAKING:
April 02 2026 10:56 pm

Lemon-Mint Benefits: गर्मी में वरदान है नींबू और पुदीने का मेल! बॉडी डिटॉक्स से लेकर वजन घटाने तक, जानें इसके 7 जादुई फायदे

Post

नई दिल्ली: उत्तर भारत समेत पूरे देश में गर्मी का प्रकोप शुरू होते ही शरीर को ठंडक और ताजगी की तलाश होने लगती है। ऐसे में जब भी शरीर को डिटॉक्स करने या चिलचिलाती धूप से बचने की बात आती है, तो नींबू और पुदीना (Lemon and Mint) का कॉम्बिनेशन लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। आयुर्वेद में इस मेल को सेहत का पावरहाउस माना गया है। विटामिस-सी से भरपूर नींबू और प्राकृतिक शीतलता देने वाला पुदीना न केवल प्यास बुझाते हैं, बल्कि शरीर की कई बीमारियों को जड़ से खत्म करने की क्षमता रखते हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. चंचल शर्मा (डायरेक्टर, आशा आयुर्वेदा) ने इस बेजोड़ कॉम्बिनेशन के कई चौंकाने वाले फायदे साझा किए हैं।

पाचन तंत्र के लिए रामबाण इलाज

आजकल की बिगड़ती जीवनशैली में पेट की समस्याएं आम हैं। डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, नींबू शरीर में पाचक रसों को सक्रिय करता है, जिससे भोजन तेजी से पचता है। वहीं, पुदीना में मौजूद तत्व अपच, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याओं में तुरंत राहत देते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस और पुदीने की पत्तियां मिलाकर पीने से आपका डाइजेस्टिव सिस्टम लोहे जैसा मजबूत हो सकता है।

बॉडी डिटॉक्स और लिवर की सफाई

शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ (Toxins) कई बीमारियों की जड़ होते हैं। नींबू और पुदीने का नियमित सेवन 'डिटॉक्सीफिकेशन' की प्रक्रिया को तेज करता है। यह कॉम्बिनेशन लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाता है और खून को साफ करने में मदद करता है। आयुर्वेद में इसे शरीर की आंतरिक शुद्धि के लिए सबसे उत्तम और प्राकृतिक उपाय बताया गया है।

तेजी से वजन घटाने में मददगार

बढ़ते वजन से परेशान लोगों के लिए नींबू-पुदीना एक 'फैट कटर' ड्रिंक की तरह काम करता है। इसके सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे कैलोरी बर्न करने में आसानी होती है। यह ड्रिंक भूख को नियंत्रित करती है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं। अगर आप एक्सरसाइज के साथ इस नेचुरल ड्रिंक को शामिल करते हैं, तो जिद्दी चर्बी बहुत जल्दी गलने लगती है।

स्किन पर आएगा 'नेचुरल ग्लो' और मुहांसों से छुट्टी

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बजाय नींबू-पुदीना का सेवन आपको अंदरूनी निखार दे सकता है। नींबू का विटामिन-सी त्वचा के दाग-धब्बों को कम करता है और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को साफ बनाते हैं। पुदीना त्वचा को प्राकृतिक ठंडक देता है, जिससे कील-मुहांसों की समस्या कम होती है और चेहरे पर एक ताजगी भरा ग्लो नजर आने लगता है।

इम्यूनिटी बूस्टर और सांसों की ताजगी

बदलते मौसम में बार-बार होने वाले सर्दी-जुकाम से बचने के लिए नींबू-पुदीना का सेवन बहुत फायदेमंद है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को जबरदस्त तरीके से बढ़ाता है। इसके अलावा, जिन लोगों को सांसों की दुर्गंध (Bad Breath) की समस्या है, उनके लिए पुदीना एक नेचुरल माउथ फ्रेशनर है। यह मुंह के बैक्टीरिया को खत्म कर आपको दिनभर ताजा महसूस कराता है।

कैसे करें इसका सही इस्तेमाल?

नींबू और पुदीना को अपनी डाइट में शामिल करना बहुत आसान है। एक गिलास पानी में आधा नींबू निचोड़ें और उसमें 5-6 पुदीने की पत्तियों को क्रश करके डाल दें। आप इसे 'डिटॉक्स वाटर' के रूप में दिनभर पी सकते हैं। इसके अलावा, गर्मियों में नींबू-पुदीना की चटनी या सलाद में इसकी ड्रेसिंग भी पेट को ठंडक पहुंचाने का एक शानदार तरीका है।