BREAKING:
April 02 2026 09:03 am

मोदी और योगी की डबल इंजन सरकार जनकल्याण और विकास के साथ आगे बढ़ा रही है, केशव प्रसाद मौर्य

Post

उप मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज भाजपा पार्टी कार्यालय, फतेहपुर में आयोजित बैठक में मा. जनप्रतिनिधिगण, सम्मानित पार्टी पदाधिकारीगण एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता कर उन्हें संबोधित किया।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने संगठनात्मक मजबूती पर बल देते हुए आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए सेतु की भूमिका निभाए।

बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:

--Advertisement--