तहसील और ब्लॉक स्तर पर आने वाली जनता की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए, केशव प्रसाद मौर्य
श्री केशव प्रसाद मौर्य जी आज अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत धर्म नगरी वाराणसी पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती और सरकार की विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के साथ-साथ सामाजिक कार्यक्रमों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
सर्किट हाउस, वाराणसी पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री जी का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री जी ने सर्किट हाउस में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और आगामी सांगठिक कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि, "कार्यकर्ता ही संगठन की शक्ति हैं और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने वाले सेतु हैं।"
उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य की गुणवत्ता (Quality) में कमी पाई गई या धन का दुरुपयोग हुआ, तो संबंधित अधिकारियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।