माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा आयोजित स्वल्पाहार कार्यक्रम में हुए सम्मिलित केशव प्रसाद मौर्य
माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी के 'शिल्पाहार' कार्यक्रम में श्री केशव प्रसाद मौर्य में सम्मिलित हुए राज्यपाल महोदया को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया और गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए स्नेहपूर्ण आमंत्रण पर हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस दौरान दोनों गणमान्य व्यक्तियों के बीच प्रदेश के विकास और जन-कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
उन्होंने कहा की इस प्रकार के आयोजन से स्थानीय शिल्प और संस्कृति को प्रोत्साहन मिलता है यह एक सराहनीय कदम हैं और भेंट के उपरांत श्री मौर्य ने प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना की। साथ ही कहा की प्रदेश की कला, संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच है, आयोजन की सराहना करते हुए इसे 'लोकल फॉर वोकल' अभियान को मजबूती देने वाला बताया।
इस अवसर पर माननीय राज्यपाल महोदया जी, मा0 मुख्यमंत्री जी, उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी व सेना के अधिकारी, प्रदेश सरकार में स्थापित अधिकारी/कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं प्रदेश के गणमान्य व्यक्तियों के साथ जनसमूह एकत्रित हुआ।