रामकृष्ण परमहंस जी की जयंती पर केशव प्रसाद मौर्य ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर महान संत और आध्यात्मिक गुरु पूज्य श्री रामकृष्ण परमहंस जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रामकृष्ण परमहंस जी भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता के अनमोल प्रतीक थे। उनके विचार और शिक्षाएं आज भी मानवता को सत्य, शांति और सेवा का मार्ग दिखाती हैं।
श्री मौर्य ने कहा: स्वामी विवेकानंद जैसे महान विभूति के गुरु, पूज्य रामकृष्ण परमहंस जी का जीवन सादगी और भक्ति की पराकाष्ठा है। 'नर सेवा ही नारायण सेवा है' का उनका संदेश हमें समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा करने की प्रेरणा देता है।
श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे महापुरुषों के दिखाए गए मार्ग पर चलकर राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें।