कैलाश खेर ने समा बांध दिया, गानों पर थिरके केशव और जनता, सांसद मनोज तिवारी और श्री विनोद कुमार बिंद ने मंच किया साझा
'सरस महोत्सव' के दूसरे दिन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने न केवल विकास की योजनाओं को गति दी, बल्कि लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए जनमानस का उत्साहवर्धन भी किया।
कार्यक्रम के दौरान माननीय सांसद श्री विनोद कुमार बिंद जी ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र के विकास और जनहित की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ।
सांस्कृतिक संध्या: मनोज तिवारी और कैलाश खेर के सुरों पर झूमे डिप्टी सीएम
सरस महोत्सव की शाम पूरी तरह से भक्ति और लोक संगीत के रंग में डूबी रही। प्रसिद्ध गायक और सांसद मनोज तिवारी के गीतों पर थिरकने से उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी स्वयं को रोक न सके और उन्होंने सुर से सुर मिलाकर मंच की शोभा बढ़ाई। डिप्टी सीएम को इस अंदाज में देख जनता का उत्साह दोगुना हो गया। वहीं, सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर के ओजस्वी और सूफी गीतों ने पूरे पंडाल में ऊर्जा भर दी, जिस पर उपस्थित जनता झूमने और नाचने को मजबूर हो गई।
निरीक्षण: स्वयं सहायता समूहों के स्टालों का अवलोकन और महिलाओं से वार्ता।
आर्थिक सहयोग: समूह की महिलाओं को विकास हेतु करोड़ों रुपये के चेक का वितरण।
सम्मान: कलाकारों और कर्मयोगियों का उपमुख्यमंत्री द्वारा उत्साहवर्धन।
सांस्कृतिक एकता: लोकगीतों और संगीत के माध्यम से सामाजिक समरसता का संदेश।