IND vs PAK Craze : कोलंबो बना क्रिकेट कैपिटल भारत-पाक मैच के लिए फ्लाइट टिकट ₹1.45 लाख के पार, होटलों में पैर रखने की जगह नहीं

Post

News India Live, Digital Desk: कोलंबो में होने वाला भारत-पाकिस्तान मैच केवल एक खेल मुकाबला नहीं, बल्कि श्रीलंका की अर्थव्यवस्था के लिए 'बूस्टर डोज' साबित हो रहा है। जैसे-जैसे मैच की तारीख (15 फरवरी) नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे यात्रा और ठहरने के खर्चों ने आसमान छू लिया है। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस 'सोल्ड आउट' मैच के लिए दुनिया भर से फैंस पहुँच रहे हैं।

हवाई किरायों में 500% तक का उछाल

मैच के चलते भारत के प्रमुख शहरों से कोलंबो के लिए फ्लाइट टिकट की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई हैं:

दिल्ली से कोलंबो: सामान्यतः ₹15,000-₹30,000 में मिलने वाला टिकट अब ₹65,000 से ₹1.45 लाख तक पहुँच गया है।

मुंबई से कोलंबो: एयर इंडिया और श्रीलंकन एयरलाइंस का एक तरफा किराया ₹56,000 से ₹90,000 के बीच है।

चेन्नई से कोलंबो: सबसे नजदीक होने के बावजूद यहाँ से किराया 3 गुना बढ़कर ₹50,000 के पार हो गया है।

होटल बुकिंग: ₹1 लाख प्रति रात का टैरिफ

कोलंबो के होटल उद्योग में ऐसी 'सुनामी' पहले कभी नहीं देखी गई:

प्रीमियम होटल्स: 3-स्टार से 5-स्टार होटलों के रूम रेट्स ₹40,000 से बढ़कर ₹1.13 लाख प्रति रात तक पहुँच गए हैं।

फुल ऑक्यूपेंसी: शहर के अधिकांश प्रमुख होटल पूरी तरह बुक (Sold Out) हो चुके हैं।

वैलेंटाइन डे का असर: 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे और 15 फरवरी को मैच होने के कारण कपल्स और क्रिकेट फैंस की दोहरी भीड़ ने कीमतों को और बढ़ा दिया है।

श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को संजीवनी

पर्यटन विशेषज्ञों के अनुसार, फरवरी के पहले 10 दिनों में श्रीलंका आए 1 लाख पर्यटकों में से 20% केवल इसी मैच के लिए आए हैं।

विदेशी मुद्रा की कमाई: श्रीलंका को उम्मीद है कि यह एक मैच पर्यटन के जरिए करोड़ों डॉलर की विदेशी मुद्रा दिलाएगा।

पर्यटन विस्तार: फैंस केवल मैच नहीं देख रहे, बल्कि गाले, कैंडी और सिगिरिया जैसे पर्यटन स्थलों के लिए भी 'एक्सटेंडेड हॉलिडे' प्लान कर रहे हैं।