नकली समाजवाद, वहां अध्यक्ष 'जन्म' से तय होते हैं, बीजेपी में सामान्य कार्यकर्ता को योग्यता पर मिलता है सर्वोच्च पद

Post

19 जनवरी, 2026 को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य आज भारतीय जनता पार्टी के 'संगठन पर्व' के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए देश की राजधानी दिल्ली पहुँचे।

श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। भारतीय जनता पार्टी में एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी योग्यता से सर्वोच्च पद तक पहुँच सकता है। "कुछ राजनीतिक दलों में तो अध्यक्ष 'जन्म' से ही चयनित हो जाते हैं। वहां योग्यता का कोई स्थान नहीं है; केवल एक परिवार या उनके खास लोग ही हमेशा मुखिया बने रहते हैं। ये लोग खुद को 'समाजवादी' कहते हैं, लेकिन असल में इनका समाजवाद केवल अपने परिवार के कल्याण तक ही सीमित है। यह लोकतंत्र नहीं, बल्कि शुद्ध रूप से परिवारवाद है।"

वरिष्ठ नेताओं से भेंट और प्रदेश विकास पर चर्चा अपने दिल्ली प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने पार्टी के प्रतिष्ठित नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों और संगठन की मजबूती को लेकर भी विचार साझा किए।

 भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राजनीतिक दल है, जहाँ आंतरिक लोकतंत्र का पालन करते हुए सर्वसम्मति और सामूहिक निर्णय से नेतृत्व का चुनाव होता है।

उप मुख्यमंत्री ने दोहराया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं।”

Tags:

--Advertisement--