दिल्ली के पास ये 4 घूमने की खूबसूरत जगहें,एक दिन में एक्सप्लोर करें और मूड फ्रेश कर लें
अगर आप हर वीकेंड अपनों के साथ या अकेले, शहर की भीड़-भाग से दूर सुकून की तलाश में हैं तो दिल्ली के पास ऐसी कई बेहतरीन डेस्टिनेशन हैं जिन्हें आप एक दिन में घूमकर लौट सकते हैं। प्राकृतिक नजारे, एडवेंचर एक्टिविटी और ऐतिहासिक महलों की विरासत... इन सबके बीच मज़ा आएगा!
नीमराना फोर्ट पैलेस
राजस्थान में मौजूद, दिल्ली से करीब 120 किमी दूर नीमराना फोर्ट पैलेस इतिहास और लग्जरी का परफेक्ट संगम है। 15वीं शताब्दी की इस विरासत जगह में आपको आयुर्वेदिक स्पा, ऊंट की सवारी, जिपलाइनिंग, पूल पार्टी जैसी कई एक्टिविटी करने का मौका मिलेगा। महल की खूबसूरती और इसका रोमांचक माहौल आपको रॉयल फीलिंग देगा।
नूर महल, करनाल
दिल्ली से कुछ ही दूरी पर स्थित नूर महल भव्य मुगल और राजपूत वास्तुकला का बेजोड़ उदाहरण है। आलीशान माहौल, स्पा और वेलनेस सेंटर, या सुहावने मौसम में शाही तरीके से आराम—यहां सब मिलेगा। अक्टूबर से फरवरी तक घूमना सबसे बढ़िया रहता है। सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक आप यहां घूम सकते हैं।
सरिस्का नेशनल पार्क
अगर आप वाइल्डलाइफ और एडवेंचर के शौकीन हैं तो सरिस्का नेशनल पार्क जरूर जाएं। दिल्ली से 204 किमी दूर यह पार्क खासतौर पर जीप सफारी, पक्षी निरीक्षण और जंगल के नजारों के लिए फेमस है। प्रकृति के करीब आने का ये सबसे शानदार मौका है।
सुल्तानपुर बर्ड सैंचुरी
दिल्ली के पास, nature lovers के लिए सुल्तानपुर बर्ड सैंचुरी किसी स्वर्ग से कम नहीं। यहां पर आपको ढेर सारे प्रवासी और स्थानीय पक्षी देखने को मिलेंगे, फ्लोटिंग लेक के आसपास सुकून भरी वॉक और फोटोग्राफी का बेहतरीन मौका मिलेगा। सुबह 10:30 से रात 8:30 तक खुला है, एन्ट्री टिकट लेकर आसानी से घूम सकते हैं।
अब हर रविवार बनेगा खास, भागदौड़ भरी जिंदगी से एक दिन के लिए ब्रेक लीजिए और इन अद्भुत जगहों पर घूम आइए!