post-slider

Sonam Khan Oye Oye Song: : 'ओए-ओए' गर्ल सोनम खान का बड़ा खुलासा, डायरेक्टर संग अफेयर की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड का 90 का दशक (90s Bollywood) एक ऐसा दौर था जिसने कई नए चेहरों को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया। इसी दौर की एक बेहद चर्चित एक्ट्रेस सोनम खान (Sonam Khan) ने अपनी पहली ही ब्लॉकबस्टर फिल्म से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली थी। साल 1989 में आई डायरेक्टर राजीव राय की कल्ट-क्लासिक एक्शन फिल्म 'त्रिदेव' (Tridev) और उसके सुपरहिट गाने 'ओए-ओए' (Oye Oye Song) ने सोनम को स्टारडम के शिखर पर पहुंचा दिया था। इस गाने में वह दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के साथ थिरकती नजर आई थीं।

फिल्म की रिलीज के बाद से ही बॉलीवुड गलियारों में यह अफवाह उड़ने लगी थी कि सोनम खान का फिल्म के डायरेक्टर राजीव राय के साथ सीक्रेट अफेयर था, जिसकी वजह से उन्हें इस सुपरहिट गाने का हिस्सा बनने का मौका मिला। चूंकि आगे चलकर दोनों ने शादी भी कर ली, इसलिए इस अफवाह को करीब 40 सालों तक सच माना जाता रहा। अब इतने सालों बाद खुद एक्ट्रेस सोनम खान ने इस गहरे राज से पर्दा उठाते हुए सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा बयान जारी किया है।

"डायरेक्टर के साथ मेरा कोई अफेयर नहीं था, सेट पर मौजूद थी उनकी गर्लफ्रेंड"

एक्ट्रेस सोनम खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर 'ओये ओये' गाने की एक पुरानी वीडियो क्लिप शेयर करते हुए इन अफवाहों का पूरी तरह खंडन किया है। सोनम ने लिखा, "फिल्म 'त्रिदेव' की मेकिंग के दौरान मेरा डायरेक्टर राजीव राय के साथ कोई अफेयर नहीं था।" उन्होंने उन चर्चाओं को भी सिरे से खारिज कर दिया जिसमें कहा जाता था कि अफेयर की वजह से उन्हें फिल्म की बाकी दो बड़ी लीड एक्ट्रेसेस— माधुरी दीक्षित और संगीता बिजलानी के मुकाबले ज्यादा स्क्रीन स्पेस या फायदा मिला था।

सोनम ने सेट का एक बड़ा सीक्रेट शेयर करते हुए बताया, "असल कहानी में ट्विस्ट तो यह था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान राजीव सेट पर अपनी तत्कालीन गर्लफ्रेंड के साथ मौजूद थे। सिर्फ इतना ही नहीं, मेरा खुद का बॉयफ्रेंड भी सेट से कुछ ही दूरी पर था। यानी हम दोनों ही उस समय पहले से किसी दूसरे के साथ गंभीर रिलेशनशिप में थे। यह आइकॉनिक गाना मुझे किसी सिफारिश से नहीं, बल्कि पूरी तरह अचानक मिला था।"

राजीव राय की आखिरी पसंद थीं सोनम, डेब्यू फिल्म देखकर कर दिया था रिजेक्ट

सोनम खान ने अपने पोस्ट में एक और चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उनके एक्स-हसबैंड और डायरेक्टर राजीव राय शुरुआत में उन्हें 'त्रिदेव' में कास्ट करने के मूड में बिल्कुल नहीं थे। राजीव ने इस रोल के लिए लगभग किसी दूसरी एक्ट्रेस का नाम फाइनल कर लिया था। दरअसल, यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी साल 1988 की फिल्म 'विजय' (जो सोनम की डेब्यू फिल्म थी) के कुछ फुटेज देखने के बाद राजीव को सोनम की एक्टिंग पसंद नहीं आई थी।

सोनम ने लिखा, "हकीकत यह है कि जब उनके पास कोई दूसरा विकल्प या चारा नहीं बचा, तब जाकर मैं इस रोल के लिए उनकी आखिरी पसंद (Last Resort) बनी थी। इसलिए, फिल्म के दौरान न तो कोई रोमांस था, न कोई सीक्रेट फोन कॉल्स और न ही डायरेक्टर की पसंदीदा होने का कोई एक्स्ट्रा एडवांटेज। अगर ऐसा कुछ बैकस्टेज हुआ भी था, तो मुझे उसकी कोई जानकारी नहीं है। सेट पर बस मैं थी और वह शानदार संगीत था।"

फिल्म सुपरहिट होने के काफी समय बाद शुरू हुई थी डेटिंग

सोनम ने स्पष्ट किया कि 'त्रिदेव' के बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर होने और सिनेमाघरों से हटने के काफी समय बाद उन्होंने और राजीव ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। उस समय वे दोनों पूरी तरह सिंगल थे और उन्हें अपने रिश्ते को लेकर किसी को कोई सफाई देने की जरूरत नहीं थी। सोनम ने मजाकिया लहजे में लिखा, "तो दोस्तों, त्रिदेव फिल्म को बनाने या उसमें जगह पाने में मेरी पर्सनल लाइफ की कोई भूमिका नहीं थी— जीरो, बिल्कुल जीरो।" सोनम के इस बेबाक पोस्ट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस डेल्नाज ईरानी ने भी तालियों वाले इमोजी के साथ उनकी ईमानदारी की तारीफ की है।

19 की उम्र में शादी, बेटे की बीमारी और 15 साल बाद मिला तलाक

सोनम खान और राजीव राय की वास्तविक लव स्टोरी की बात करें तो दोनों ने साल 1991 में शादी की थी, उस वक्त सोनम की उम्र महज 19 साल थी। शादी के बाद राजीव ने सोनम को साल 1992 की अपनी अगली कल्ट थ्रिलर फिल्म 'विश्वात्मा' (Vishwatma) में दोबारा डायरेक्ट किया, जिसमें वे एक बार फिर नसीरुद्दीन शाह की हीरोइन बनीं। इसके बाद उन्होंने करीब तीन साल और फिल्मों में काम किया।

इसी दौरान सोनम ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसे शुरुआती सालों में ही 'ऑटिज्म' (Autism) नाम की न्यूरोलॉजिकल बीमारी होने का पता चला। अपने इकलौते बेटे के वर्ल्ड-क्लास इलाज और थेरेपी के लिए सोनम ने अपने करियर के पीक पर एक्टिंग की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। इसके बाद यह कपल लॉस एंजिल्स, लंदन और यूरोप के कई बड़े शहरों में शिफ्ट हो गया। हालांकि, इस कठिन दौर में दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और साल 2001 में वे एक-दूसरे से अलग रहने लगे। अलग होने के लंबे समय बाद, साल 2016 में दोनों का आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया। सोनम खान अब भारत लौट चुकी हैं और मुंबई में अपने बेटे के साथ एक शांत जीवन बिता रही हैं।

Tags:

Latest Posts