BREAKING:
March 16 2026 02:40 pm

DIY Beauty : अब घर पर ही बनाएं ऑर्गेनिक नेल पॉलिश नेचुरल चीजों से तैयार करें अपनी पसंद का शेड

Post

News India Live, Digital Desk: नेल पॉलिश में मौजूद केमिकल्स से नाखूनों के खराब होने का डर हमेशा बना रहता है। अगर आप भी केमिकल-फ्री और नेचुरल ब्यूटी प्रोडक्ट्स पसंद करती हैं, तो घर पर ही अपनी पसंद की नेल पेंट तैयार कर सकती हैं। इसे Google Discover महंगे ब्रांड्स की नेल पॉलिश सुंदर तो लगती है, लेकिन उनमें मौजूद टाल्यूनि और फॉर्मलाडेहाइड जैसे तत्व नाखूनों को पीला और कमजोर बना देते हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट्स अब नेचुरल नेल पॉलिश की सलाह दे रहे हैं। अच्छी खबर यह है कि आप अपनी रसोई में मौजूद चीजों से मात्र 5 मिनट में अपनी नेल पेंट तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका।

नेचुरल नेल पॉलिश बनाने के लिए सामग्री:

बेस के लिए: सफेद मिट्टी (Kaolin Clay) या कॉर्नस्टार्च (Cornstarch)।

चमक के लिए: जैतून का तेल (Olive Oil) या विटामिन-E ऑयल।

रंग के लिए: चुकंदर का पाउडर (Beetroot Powder) गुलाबी रंग के लिए या कोको पाउडर (Cocoa Powder) ब्राउन रंग के लिए।

विकल्प: आप अपनी पुरानी आईशैडो (Eyeshadow) का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

बनाने की विधि: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

मिक्सिंग बाउल तैयार करें: एक छोटी कांच की कटोरी लें। इसमें आधा चम्मच कॉर्नस्टार्च या सफेद मिट्टी डालें। यह आपकी नेल पॉलिश को गाढ़ा बनाएगा।

नेचुरल रंग मिलाएं: अगर आप गुलाबी शेड चाहती हैं, तो इसमें थोड़ा चुकंदर का पाउडर मिलाएं। यदि आप कोई खास रंग चाहती हैं, तो अपनी पुरानी आईशैडो को क्रश करके इसमें मिला दें।

ऑयल का इस्तेमाल: अब इसमें धीरे-धीरे जैतून का तेल या विटामिन-E ऑयल मिलाएं। इसे तब तक फेंटें जब तक कि यह एक स्मूद पेस्ट न बन जाए। ध्यान रहे कि मिश्रण में गांठें न रहें।

कंसिस्टेंसी चेक करें: मिश्रण न तो बहुत ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए और न ही बहुत पतला। अगर यह बहुत गाढ़ा लगे, तो एक-दो बूंद तेल और मिला लें।

स्टोर करें: तैयार नेल पॉलिश को एक पुरानी साफ नेल पेंट की शीशी में भर लें।

घर पर बनी नेल पॉलिश के फायदे:

नाखूनों की मजबूती: जैतून का तेल और विटामिन-E नाखूनों को मॉइस्चराइज़ करते हैं, जिससे वे टूटते नहीं हैं।

केमिकल फ्री: इसमें किसी भी प्रकार का टॉक्सिक केमिकल नहीं होता, जो बच्चों के लिए भी सुरक्षित है।

कस्टमाइज्ड शेड्स: आप अपनी ड्रेस के मैचिंग का कोई भी शेड मिनटों में बना सकती हैं।