उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

Post

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी को उनके जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि सुश्री मायावती जी का सार्वजनिक जीवन भारतीय लोकतंत्र और उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण अध्याय रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सुश्री मायावती जी उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखद जीवन की प्राप्ति हो तथा वे सदैव स्वस्थ रहें।

Tags:

--Advertisement--