उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने रामनवमी के अवसर पर देश व प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तथा सभी के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की है।
उप मुख्यमंत्री ने कामना की कि प्रभु श्रीराम की कृपा और आशीर्वाद से प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो तथा सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहे।