मुख्यमंत्री रविवार को दिल्ली जाएंगे

जयपुर, 4 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को दिल्ली जाएंगे। वे वहां भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित सामाजिक सम्मेलनों में भाग लेने के बाद रात में जयपुर लौट आएंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 8:05 बजे जयपुर से दिल्ली रवाना होंगे और सुबह 8:35 बजे दिल्ली पहुंच कर सुबह 9:30-10:30 बजे भाजपा लोकसभा पूर्वी दिल्ली के प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा के ओसवाल भवन कैमपिंस्की होटल के पास सूरजमल विहार नई दिल्ली में आयोजित सामाजिक सम्मेलन में भाग लेंगे। वे शाम छह से सात बजे तक भाजपा लोकसभा उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में प्रतिभा दर्पण बाल विधालय दयालपुर नई दिल्ली में आयोजित सामाजिक सम्मेलन में भाग लेकर रात्रि आठ बजे जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।