Box Office Day 6 : सनी देओल की बॉर्डर 2 ने गाड़े सफलता के झंडे, 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर बनाया 2026 का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
News India Live, Digital Desk: सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की मल्टीस्टारर वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। गणतंत्र दिवस के महा-वीकेंड पर तहलका मचाने के बाद, फिल्म ने अपने पहले वर्किंग मंगलवार (डे 5) को भी शानदार पकड़ बनाए रखी। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे यह साल 2026 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है।
5 दिनों में ही '200 करोड़ी' बनी बॉर्डर 2
फिल्म ने शुक्रवार को 30 करोड़ की दमदार ओपनिंग के साथ अपना सफर शुरू किया था। शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखा गया, लेकिन असली 'सुनामी' सोमवार यानी 26 जनवरी को आई, जब फिल्म ने 59 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक कलेक्शन किया। मंगलवार को वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म ने करीब 23.31 करोड़ रुपये (NBOC) की कमाई कर सबको हैरान कर दिया। इसके साथ ही फिल्म का 5 दिनों का कुल कलेक्शन 216.79 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
'बॉर्डर 2' का अब तक का बॉक्स ऑफिस सफर (Net Collection)
| दिन | कमाई (करोड़ रुपये में) |
|---|---|
| डे 1 (शुक्रवार) | 32.10 |
| डे 2 ( शनिवार) | 40.59 |
| डे 3 (रविवार) | 57.20 |
| डे 4 (सोमवार - गणतंत्र दिवस) | 63.59 |
| डे 5 (मंगलवार) | 23.31 |
| कुल कलेक्शन (5 दिन) | 216.79 करोड़ |
छठे दिन (बुधवार) की लाइव अपडेट: सुबह से ही सिनेमाघरों में भीड़
आज यानी बुधवार (छठे दिन) के शुरुआती रुझान बता रहे हैं कि फिल्म अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। Sacnilk और मेकर्स द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को दोपहर 12 बजे तक फिल्म ने लगभग 0.83 करोड़ रुपये जुटा लिए थे। ट्रेड एनालिस्ट्स का अनुमान है कि छठे दिन भी फिल्म 15 से 18 करोड़ रुपये के बीच कलेक्शन कर सकती है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 277 करोड़ रुपये का ग्रॉस आंकड़ा पार कर चुकी है।
दूसरे वीकेंड पर 'मर्दानी 3' से होगा मुकाबला
'बॉर्डर 2' के लिए असली परीक्षा अब शुरू होगी क्योंकि शुक्रवार से सिनेमाघरों में रानी मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मर्दानी 3' दस्तक देने जा रही है। हालांकि, सनी देओल के प्रति दर्शकों की दीवानगी और फिल्म को मिल रहे शानदार 'वर्ड ऑफ माउथ' को देखते हुए माना जा रहा है कि 'बॉर्डर 2' की स्क्रीन्स पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। फिल्म का अगला लक्ष्य 300 करोड़ के क्लब में शामिल होना है, जो दूसरे वीकेंड तक संभव लग रहा है।?