BREAKING:
April 04 2026 12:10 pm

Bengaluru Shocking Case: 'मेरी सहेली के साथ संबंध बनाओ...', पत्नी की खौफनाक डिमांड से उड़े पति के होश; सास बोली- इसे छोड़ अमीर से कर ले शादी!

Post

बेंगलुरु: पति-पत्नी के विवाद के आपने कई मामले सुने होंगे, लेकिन कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए हैं। यहां एक 37 वर्षीय शख्स ने अपनी ही पत्नी और सास-ससुर के खिलाफ प्रताड़ना की खौफनाक FIR दर्ज कराई है। पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी उस पर अपनी एक सहेली के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालती थी। इतना ही नहीं, ससुराल वाले भी उसकी शादीशुदा जिंदगी को नरक बनाने पर तुले हुए थे। इस हाई-प्रोफाइल ड्रामे में 'अमीर दोस्तों', 'शराब की पार्टियों' और 'आपत्तिजनक वीडियो' जैसे कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

विला की आलीशान जिंदगी और पत्नी की अजीबोगरीब डिमांड

नागरभावी के रहने वाले पीड़ित शख्स ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि उसने शिल्पा नाम की महिला से शादी की थी और दोनों जक्कुर इलाके के एक शानदार विला में रह रहे थे। लेकिन शादी के कुछ ही दिन बाद विवादों का सिलसिला शुरू हो गया। पति का सबसे गंभीर आरोप यह है कि उसकी पत्नी शिल्पा अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर उसका मजाक उड़ाती थी और अपने अमीर दोस्तों के साथ ही शराब और पार्टियों में मस्त रहती थी। हद तो तब पार हो गई जब पत्नी उसे आपत्तिजनक वीडियो भेजकर वैसा ही करने को मजबूर करने लगी। पति का दावा है कि शिल्पा ने उस पर अपनी एक सहेली के साथ जबरन संबंध बनाने और अपनी बेडरूम की निजी बातें दूसरों से शेयर करने का घिनौना दबाव भी डाला।

सास-ससुर की साजिश: 'दामाद को छोड़ो, किसी अमीर से कर लो शादी'

इस पूरी कहानी में सास आशा और ससुर माधव कृष्ण का रोल भी किसी विलेन से कम नहीं बताया जा रहा है। पीड़ित के मुताबिक, उसकी सास उसे अपने ही घर में घुसने तक नहीं देती थी और लगातार अपनी बेटी को भड़काती रहती थी कि वह उसे छोड़कर किसी 'अमीर आदमी' से दूसरी शादी कर ले। वहीं, ससुर पर आरोप है कि उन्होंने गुंडे भेजकर दामाद को जान से मारने की धमकियां दिलवाईं।

घर से धक्के मारकर निकाला, कैश और गहनों पर किया कब्जा

शिकायत के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच 4 जुलाई 2024 को बैठकर मामला सुलझाने की कोशिश भी की गई थी, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद 24 सितंबर 2024 को उसे धक्के मारकर विला से निकाल दिया गया और सास अपनी बेटी को लेकर चेन्नई चली गई। पीड़ित का दर्द है कि उसे सिर्फ उसके कपड़े और एक लैपटॉप लेकर जाने दिया गया। उसके 1.87 लाख रुपये कैश, सोने-चांदी के बेशकीमती जेवर, पासपोर्ट और एजुकेशनल सर्टिफिकेट जैसे अहम दस्तावेज आज भी उसी विला में बंधक हैं। उसे मानसिक रूप से तोड़ने के लिए उसके लैपटॉप से शादी की सारी तस्वीरें और वीडियो भी डिलीट कर दिए गए हैं।

पत्नी ने भी किया पलटवार, तमिलनाडु में दर्ज कराया क्रॉस केस

इस हैरान कर देने वाले मामले में बेंगलुरु पुलिस ने FIR दर्ज कर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। हालांकि, यह कहानी सिर्फ एकतरफा नहीं है। जानकारी के मुताबिक, पत्नी शिल्पा की तरफ से भी अपने पति के खिलाफ तमिलनाडु में गंभीर आरोपों के साथ एक क्रॉस-केस (Cross Case) दर्ज कराया गया है। अब यह पूरा पारिवारिक विवाद एक लंबी और उलझी हुई कानूनी लड़ाई में तब्दील हो चुका है, जहां दोनों पक्ष एक-दूसरे पर संगीन इल्जाम मढ़ रहे हैं। पुलिस जांच के बाद ही इस हाई-वोल्टेज ड्रामे की असली सच्चाई सामने आ पाएगी।