एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट जल्द होगा प्रभावी: नीरज त्रिपाठी

प्रयागराज, 07 मई (हि.स.)। अधिवक्ताओं के हित में केन्द्र और प्रदेश सरकार ने अनेक निर्णय लिए हैं। जिसमें उच्च न्यायालय से लेकर जनपद न्यायालय और तहसीलों तक को अच्छे भवन, अच्छे चैम्बर और दुर्घटनाग्रस्त अधिवक्ताओं के हित में सम्मानजनक राशि की वृद्धि की है। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट जल्द ही प्रभावी होगी।

यह बातें इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने मंगलवार को अधिवक्ताओं से जनसम्पर्क के दौरान कही। शहर दक्षिणी के नैनी, मीरापुर, करेलाबाग क्षेत्र में जनसम्पर्क करने के पश्चात नीरज त्रिपाठी जिला कचेहरी में अधिवक्ताओं से सम्पर्क किया। उन्होंने कहा कि भारत माता का सिर ऊंचा करने के साथ विश्व भर में भारत को एक सशक्त राष्ट्र के रूप में पहचान दिलाने के साथ विकसित भारत का संकल्प लेकर चलने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में बहुमुखी विकास के साथ सुशासन की स्थापना की है। आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि एक सेवक के रूप में बेहतर करने का पूरा प्रयास करूंगा।

संसदीय मीडिया प्रभारी देवेन्द्र नाथ मिश्र के अनुसार कार्यक्रमों में महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र, प्रो केबी पाण्डे, ज्ञानेश्वर शुक्ल, सुरेश मौर्य, पदुम जायसवाल, बब्बू राम द्विवेदी, शिवेंद्र मिश्र, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र रज्जू, नरेन्द्र देव पाण्डे, कृष्ण बिहारी तिवारी, उमाशंकर तिवारी, राधारमण पाण्डे, आशुतोष पाण्डे, जयवर्धन त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख चाका अनिल सिंह पटेल, ओपी द्विवेदी, रत्नेश पाण्डे, दिनेश पाण्डे, देवेन्द्र मणि त्रिपाठी, बृजेश मिश्र, नवाब खान, मनीष देव पाण्डे, अजय शुक्ल, साहिल अरोरा, शबनम, मो.उस्मान समेत हजारों लोग शामिल रहे।