बिजली गिरने से 30 मिनट पहले बज जाएगा आपके फोन का अलार्म, जान बचाना है तो तुरंत डाउनलोड करें ये 4 ऍप्स
News India Live, Digital Desk : क्या आपने महसूस किया है कि आजकल मौसम का कोई भरोसा नहीं रह गया है? कभी दिसंबर में बारिश हो रही है, तो कभी अचानक ओले पड़ने लगते हैं। सबसे ज्यादा डर तो आसमान से गिरने वाली बिजली (Lightning) और अचानक आने वाले तूफानों का होता है। हम अक्सर खबरों में सुनते हैं कि कैसे प्राकृतिक आपदाओं की वजह से लोगों का नुकसान हुआ।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका स्मार्टफोन आपकी जान बचा सकता है? जी हाँ, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हम सबकी सुरक्षा के लिए कुछ ऐसे मोबाइल ऍप्स तैयार किए हैं, जो किसी भी खतरे के आने से पहले ही आपको सावधान कर देते हैं। ये ऍप्स सिर्फ एक टूल नहीं, बल्कि आपकी सुरक्षा के लिए एक ढाल की तरह हैं।
अगर आपके फोन में ये ऍप्स नहीं हैं, तो आज ही जान लीजिए इनके बारे में, क्योंकि सुरक्षा में ही समझदारी है।
1. दामिनी ऍप (Damini App): आसमानी बिजली का 'साायरन'
हम सब जानते हैं कि बरसात के दिनों में बिजली गिरना कितना जानलेवा हो सकता है। 'दामिनी' एक ऐसा ऍप है जिसे हर किसी के फोन में होना चाहिए।
- यह क्या करता है: यह ऍप आपके जीपीएस (GPS) लोकेशन का इस्तेमाल करके यह बता देता है कि अगले 20 से 30 मिनट के अंदर आपके इलाके में बिजली गिरने की संभावना है या नहीं। यह आपको समय रहते सुरक्षित स्थान पर जाने की चेतावनी दे देता है।
2. मौसम ऍप (Mausam App): अपनी दिनचर्या प्लान करें
अगर आप कहीं बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं या ऑफिस जा रहे हैं, तो 'मौसम ऍप' आपका सबसे अच्छा गाइड है।
- खासियत: इस पर आपको अपने शहर का हालिया तापमान, हवा की गति और अगले कुछ दिनों की सटीक भविष्यवाणी (Forecast) मिल जाती है। गूगल वेदर के मुकाबले इसका डेटा सीधा मौसम विभाग से आता है, इसलिए यह ज्यादा भरोसेमंद है। यह आपको "रेड", "येलो" और "ऑरेंज" अलर्ट के जरिए खतरे की जानकारी देता है।
3. मेघदूत ऍप (Meghdoot App): किसानों का सच्चा साथी
अगर आप खेती से जुड़े हैं या आपके घर-गाँव में खेती होती है, तो यह ऍप किसी वरदान से कम नहीं है।
- फायदा: यह सिर्फ मौसम नहीं बताता, बल्कि यह सलाह देता है कि इस मौसम में फसल की देखभाल कैसे करनी है, कब पानी देना है और कब नहीं। यह किसानों को मौसम की मार से होने वाले नुकसान से बचाने में बहुत मदद करता है।
4. सचेत ऍप (Sachet App) और रेन अलार्म
अक्सर जब भारी बारिश या हीटवेव (लू) आती है, तो हमें पता नहीं चलता कि स्थिति कितनी गंभीर है। आपदा प्रबंधन के लिए बनाए गए सिस्टम और रेन अलर्ट ऍप्स आपको 'रियल टाइम' जानकारी देते हैं। 'उमंग' ऍप के जरिये भी आप इन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।