जब बोल्ड अंदाज की हो बात, तो याद आती हैं भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु

Post

Bhojpuri Actress Trisha Kar Madhu Viral Video : भोजपुरी सिनेमा में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपने स्टाइल और काम से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। लेकिन जब बात बोल्ड और दमदार परफॉर्मेंस की आती है, तो एक नाम जो सबकी जुबान पर आता है, वह है त्रिशा कर मधु। त्रिशा अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं, लेकिन इस बार उनका एक वीडियो क्लिप लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

क्या है वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई?

इंटरनेट पर हाल ही में त्रिशा कर मधु का एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें वह एक भोजपुरी एक्टर के साथ काफी इंटीमेट सीन में नजर आ रही हैं। इसे देखकर कई लोग हैरान हैं, लेकिन आपको बता दें कि यह उनका कोई प्राइवेट वीडियो नहीं, बल्कि उनके एक पुराने भोजपुरी गाने का हिस्सा है।

जी हां, यह क्लिप उनके पॉपुलर गाने "लुगा में कूलर" (Luga Me Cooler) से लिया गया है। इस गाने में त्रिशा का बेहद सिजलिंग और बोल्ड अंदाज देखने को मिला है, जिसे उनके फैंस ने खूब पसंद किया था। यह गाना कुछ महीने पहले ही रिलीज हुआ था और तब से लगातार चर्चा में बना हुआ है।

हमेशा वायरल होते हैं त्रिशा के गाने

भोजपुरी इंडस्ट्री में त्रिशा कर मधु की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। यही वजह है कि "लुगा में कूलर" की तरह ही उनका हर गाना रिलीज होते ही फैंस के बीच छा जाता है और लोग उसे बार-बार देखना पसंद करते हैं।

आपको बता दें कि "लुगा में कूलर" गाने को मशहूर सिंगर गुंजन सिंह और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। यह गाना 'वेव म्यूजिक' (Wave Music) यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था, जिसे अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

कैसा रहा है त्रिशा का करियर?

त्रिशा कर मधु के करियर की बात करें तो उन्होंने कुछ भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है। साल 2024 में वह "सक्सेसफुल फेलियर" (Successful Failure) नाम की फिल्म में नजर आई थीं। इससे पहले 2022 में रिलीज हुई "नमक हराम" में भी उन्होंने काम किया था। हालांकि, फिल्मों से ज़्यादा वह अपने म्यूजिक वीडियोज के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और हॉट वीडियोज से भी वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं।