विटामिन बी12: विटामिन बी12 हमारे शरीर के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है। जो तंत्रिका तंत्र और रक्त कोशिकाओं को स्वस्थ रखने का काम करता है। शरीर में विटामिन बी12 की कमी से थकान, तंत्रिका दर्द और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
अगर आप अचानक मूड स्विंग, थकान, नसों में दर्द, अत्यधिक नींद आना, झुनझुनी जैसी समस्याओं का अनुभव कर रहे हैं, तो आप दही में कुछ चीजें मिलाकर खाना शुरू कर सकते हैं। इन चीजों को खाने से विटामिन बी12 की कमी को रोकने में मदद मिल सकती है।
विटामिन बी12 की कमी के लक्षण
अत्यधिक थकान, कमजोरी,
नसों में दर्द
, चक्कर आना,
त्वचा का पीला पड़ना ,
हृदय गति का बढ़ना,
ऊर्जा की कमी
दही और विटामिन बी12
दही विटामिन बी12 की कमी को रोकने का एक अच्छा स्रोत है। यह विटामिन की कमी को दूर करने में मदद करता है और पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाता है। दही में मौजूद बैक्टीरिया शरीर में इसके अवशोषण में मदद करते हैं। दही में कुछ चीजें मिलाने से यह अधिक फायदेमंद हो जाता है।
दही में क्या मिलाना चाहिए?
1. दही में अलसी के बीज मिलाकर खाना फायदेमंद होता है।
2. दही में भुना जीरा और नमक डालकर खाना भी फायदेमंद होता है।
3. दही में मेथी पाउडर मिलाकर पीने से यह पौष्टिक तो बनता ही है साथ ही तंत्रिका तंत्र को भी लाभ पहुंचाता है।