प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री गुरु रविदास जी के ‘जहां मिले सबन को अन्न’ के शब्दों को किया साकार

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री गुरु रविदास जी के ‘जहां मिले सबन को अन्न’ के शब्दों को किया साकार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज मेरठ में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘समरसता संकल्प यात्रा महासभा’ में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के स्मृति-चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा महासभा को संबोधित किया। श्री मौर्य को इस पावन अवसर पर श्री गुरु रविदास जी की पवित्र चरण-पादुकाओं को अपने शीश पर धारण करने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ।इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिवेश कुमार, उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर, राज्य मंत्री श्री दिनेश खटीक, राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री राम प्रताप सिंह चौहान, सांसद श्री अरुण गोविल, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री अशोक कुमार रावत, पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर, महानगर अध्यक्ष श्री विवेक रस्तोगी, महापौर श्री हरिकांत अहलूवालिया, विधान परिषद सदस्य श्री अश्विनी त्यागी एवं श्री धर्मेंद्र कुमार भारद्वाज सहित पूज्य संतगण, जनप्रतिनिधिगण, भाजपा पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

महासभा के उपरांत उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संजय त्यागी के आवास पहुंचकर उनके पुत्र के असामयिक निधन पर शोकाकुल परिजनों से भेंट की तथा अपनी गहन शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके पश्चात उन्होंने भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री विवेक रस्तोगी के आवास पहुंचकर उनकी पूज्य माताजी के निधन पर दिवंगत पुण्यात्मा के स्मृति-चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मेरठ प्रवास के अंतिम चरण में उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने किसान मोर्चा के श्री सुनील प्रजापति के आवास पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना।

Tags: