उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य से सांसद रवि किशन ने की मुलाकात, राजनीतिक-संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य से सांसद रवि किशन ने की मुलाकात, राजनीतिक-संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा

केशव प्रसाद मौर्य से गुरुवार को उनके सरकारी आवास 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ पर गोरखपुर के सांसद एवं प्रसिद्ध अभिनेता श्री रवि किशन (श्री रवींद्र श्याम नारायण शुक्ला) ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच राजनीतिक, संगठनात्मक एवं विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

भेंट के दौरान उत्तर प्रदेश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनप्रतिनिधियों की भूमिका तथा जनता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। दोनों ने जनहित से जुड़े मुद्दों पर संवाद करते हुए प्रदेश में विकास कार्यों और जनसेवा से संबंधित विषयों पर चर्चा की।

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं तथा समाज के वंचित वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करें। इस अवसर पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विकासपरक पहल, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों पर विचार साझा किए गए।

Tags: