केशव प्रसाद मौर्य का कल प्रयागराज एवं कौशाम्बी भ्रमण

केशव प्रसाद मौर्य का कल प्रयागराज एवं कौशाम्बी भ्रमण

उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश,  केशव प्रसाद मौर्य  का दिनांक 16 अगस्त 2026 को जनपद प्रयागराज एवं कौशाम्बी का भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। भ्रमण के दौरान मा0 उप मुख्यमंत्री जी विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे तथा विभागीय अधिकारियों के साथ विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  प्रातः 11.00 बजे जनपद प्रयागराज के टैगोर टाउन स्थित बंशी भवन पहुंचेंगे। यहां आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में मा0 उप मुख्यमंत्री जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर वह वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करते हुए उनके अनुभवों, योगदान एवं समाज के प्रति उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करेंगे। मा0 उप मुख्यमंत्री जी वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान एवं उनके कल्याण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डालेंगे।

इसके पश्चात मा0 उप मुख्यमंत्री जी जनपद कौशाम्बी के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12.10 बजे मॉं शीतला देवी अतिथि गृह, सयारा, कौशाम्बी पहुंचेंगे। यहां वह भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने से संबंधित विषयों पर चर्चा करेंगे। मा0 उप मुख्यमंत्री जी पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनके सुझाव एवं विचार भी प्राप्त करेंगे।

तदोपरांत मा0 उप मुख्यमंत्री जी विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। समीक्षा बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, निर्माणाधीन परियोजनाओं, ग्रामीण विकास, सड़क, आवास, रोजगार, स्वच्छता, पेयजल सहित जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी ली जाएगी। मा0 उप मुख्यमंत्री जी अधिकारियों को विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश देंगे।

Tags:

Latest Posts