16 सितम्बर को आजमगढ़ एवं रायबरेली के भ्रमण पर केशव प्रसाद मौर्य
उपमुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे जनपद रायबरेली में चडरई टोल प्लाजा, निकट बाबूगंज, ऊंचाहार पहुंचेंगे, जहां मा० मंत्री खाद्य एवं रसद विभाग मनोज कुमार पाण्डेय के यहां आयोजित भव्य शिव महापुराण कथा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।इसके उपरान्त उपमुख्यमंत्री निरीक्षण भवन, एनटीपीसी, रायबरेली में पार्टी पदाधिकारियों, मा० जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान संगठनात्मक विषयों तथा क्षेत्रीय विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी। भ्रमण के अंतिम चरण में उपमुख्यमंत्री विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तथा जनपद में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करेंगे। बैठक में विकास कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। केशव प्रसाद मौर्य दिनांक 16 सितम्बर, 2026 को जनपद आजमगढ़ एवं रायबरेली के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के साथ-साथ जनपद की विकासशील एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे तथा पार्टी पदाधिकारियों, मा० जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। उपमुख्यमंत्री प्रातः 12:05 बजे जनपद आजमगढ़ के ग्राम एवं पोस्ट गंभीरपुर, तहसील निजामाबाद स्थित अवधेश कुमार मौर्या के आवास पर जाएंगे। इसके उपरान्त मा० उपमुख्यमंत्री जी जनपद में संचालित विभिन्न विकासशील एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्धता की जानकारी प्राप्त करेंगे।इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री ग्राम जिवली, थाना बरदह, तहसील लालगंज, जनपद आजमगढ़ में श्री विनोद राय जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर के आवास पर जाएंगे। इसके उपरान्त उपमुख्यमंत्री जनपद रायबरेली के लिए प्रस्थान करेंगे।