केशव मौर्य के निर्देश-बीसी सखियों को वीबी जी-राम-जी योजना से जोड़ा जाए एवं वित्तीय व्यवस्था की तकनीक आधारित निगरानी सुनिश्चित करें अधिकारी

केशव मौर्य के निर्देश-बीसी सखियों को वीबी जी-राम-जी योजना से जोड़ा जाए एवं वित्तीय व्यवस्था की तकनीक आधारित निगरानी सुनिश्चित करें अधिकारी

केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने सरकारी आवास 7, कालिदास मार्ग, लखनऊ में ग्राम्य विकास विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की तथा अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं परिणामोन्मुख कार्य संस्कृति अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि मेरे विभाग की प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक बिना किसी भेदभाव एवं बिना किसी अनियमितता के पहुंचे। इस उद्देश्य की पूर्ति में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के निदेशक को निर्देशित किया कि 15 अगस्त से पूर्व स्वयं सहायता समूहों की दीदियों द्वारा 2 करोड़ तिरंगों का निर्माण हर हाल में समय से पूर्ण कराया जाए, जिससे 'हर घर तिरंगा' अभियान में उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका निभा सके। उन्होंने कहा कि यह केवल एक उत्पादन कार्य नहीं बल्कि राष्ट्रभक्ति, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का अभियान भी है। उन्होंने निर्देश दिए कि राज्‍य अजीविका मिशन की बीसी सखियों को वीबी जी राम जी योजना से प्रभावी रूप से जोड़ा जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़े और योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक सुगमता से पहुंच सके। उन्होंने कहा कि बीसी सखियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और उनकी क्षमता का व्यापक उपयोग किया जाना चाहिए।

Tags:

Latest Posts