जनता दर्शन में समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों को दिये निर्देश, जिला संगठन से विकास पर चर्चा
केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज प्रयागराज प्रवास के द्वितीय दिवस के दौरान सर्किट हाउस में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान सड़क, नाली, पेयजल, चक पैमाइश, छात्रवृत्ति, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, ईलाज हेतु आर्थिक मदद सहित विभिन्न विभागों से संबंधित अनेक शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए।
संगठन व विकास कार्यों पर मंथन
जनता दर्शन के उपरांत माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने माननीय जनप्रतिनिधियों, भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं से भेंट कर स्थानीय विकास, संगठनात्मक गतिविधियों तथा जनहित के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने तथा जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से रखने का कार्य करें।