सपा शासन में गुंडे, माफिया और अपराधियों का था बोलबाला, आज अपराधियों पर हो रही सख्त कार्रवाई : उप मुख्यमंत्री

सपा शासन में गुंडे, माफिया और अपराधियों का था बोलबाला, आज अपराधियों पर हो रही सख्त कार्रवाई : उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी आज अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर चाहे जितने बयान दे, प्रदेश की जनता उसके शासनकाल को भूली नहीं है। सपा सरकार के समय प्रत्येक जनपद में अनेक माफिया, गुंडे और अपराधी सक्रिय थे। अपराधी सपा का झंडा लगाकर खुलेआम गुंडागर्दी करते थे। उस समय प्रदेश में यह कहावत प्रचलित थी कि 'जिस गाड़ी में सपा का झंडा, उस गाड़ी में बैठा गुंडा।' सपा शासन में 'खाली प्लॉट हमारा' जैसे नारे सुनाई देते थे और जमीनों पर अवैध कब्जे किए जाते थे। श्री अखिलेश यादव जी को बयानवीरता बंद करके पहले अपने राजनीतिक आचरण और अपनी पार्टी का इतिहास देखना चाहिए। सत्ता से बाहर हुए दस वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आज भी जब कोई गुंडा, अपराधी या माफिया पकड़ा जाता है तो उसका संबंध समाजवादी पार्टी से सामने आता है। आखिर ऐसा क्यों होता है? प्रदेश की जनता सब जानती है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब किसी भी प्रकार की चालबाजी और भ्रम फैलाने की राजनीति में फंसने वाली नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। अपराधियों, माफियाओं और गुंडों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। जो भी अपराधी बचे हैं, उनके विरुद्ध जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। जांच के आधार पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। श्री मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। वर्ष 2027 में जनता के आशीर्वाद से भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार द्वारा विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। बुंदेलखंड में सड़क, पेयजल, सिंचाई, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। आने वाले समय में विकास की गति और तेज होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बुंदेलखंड की सभी 19 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी और उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 जैसी ऐतिहासिक जीत के साथ लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएगी।

Tags: