उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य कल जालौन एवं कानपुर देहात के भ्रमण पर रहेंगे

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य कल जालौन एवं कानपुर देहात के भ्रमण पर रहेंगे

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य कल जनपद जालौन एवं कानपुर देहात के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करने के साथ ही विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। उप मुख्यमंत्री सर्वप्रथम जनपद जालौन के उरई स्थित निरीक्षण भवन में पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर संवाद करेंगे। इस दौरान क्षेत्रीय विकास, जनसमस्याओं तथा संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे। तदुपरांत विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेंगे तथा आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

इसके पश्चात श्री मौर्य जनपद कानपुर देहात के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां मुक्तानगर स्थित अखण्ड परमधाम आश्रम में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।  उप मुख्यमंत्री स्थानीय विकास योजनाओं एवं परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे तथा संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त करेंगे।

Tags: