उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य 14 जुलाई को लखनऊ में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में होंगे सम्मिलित

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य 14 जुलाई को लखनऊ में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में होंगे सम्मिलित

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य दिनांक 14 जुलाई, 2026 (मंगलवार) को राजधानी लखनऊ में आयोजित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। इन कार्यक्रमों में लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श के साथ-साथ समाज सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों के सम्मान समारोह में भी सहभागिता करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 11:30 बजे श्री केशव प्रसाद मौर्य  होटल ताज, गोमती नगर, लखनऊ में "एक राष्ट्र, एक चुनाव" विषय के संबंध में गठित संयुक्त संसदीय समिति के साथ आयोजित विचार-विमर्श कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस अवसर पर समिति के माननीय सदस्यों एवं विभिन्न क्षेत्रों के आमंत्रित प्रतिनिधियों के साथ इस महत्वपूर्ण विषय पर व्यापक चर्चा होगी तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाने के विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

इसके उपरांत  उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य जी सहकारिता भवन, लखनऊ में भारतीय तैलिक साहू राठौर युवा महासभा, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित वरिष्ठ सेवा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी योगदान देने वाले वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जी उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सामाजिक समरसता, सेवा, राष्ट्र निर्माण तथा युवा शक्ति की सकारात्मक भूमिका पर अपने विचार भी व्यक्त करेंगे।

मा० उप मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम लोकतांत्रिक विमर्श, सामाजिक समरसता तथा समाज के वरिष्ठजनों के सम्मान के प्रति प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

Tags:

Latest Posts