उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुरादाबाद में विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में किया सहभाग, मोदी ने भारत में आतंकवाद की कमर तोड दी, डीबीटी से पूरा भुगतान खाते में होता हैा
आज मुरादाबाद जनपद के भ्रमण के दौरान विभिन्न विकासात्मक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में सहभाग करते हुए प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सर्जिकल और एयर स्ट्राइक ने दुनिया को बताया कि आज का भारत गोली का जवाब गोला से देता है, श्री मोदी जी की रक्षा नीतियों ने देश और विदेशों में आतंकवाद और नकसलवाद की कमर तोड दी हैा उत्तर प्रदेश में गुण्डों और माफियाओं को समाप्त कर उनकी सम्पत्ति को जनकल्याण में लगाया एक दौर वह था केन्द्र से भेजा एक रूपया लाभार्थी को 15 पैसा मिलता था मा0 प्रधानमंत्री ने इस चक्र को तोड सीधे डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी को पूरा पैसा मिलता हैा आयुष्मामन से 5 लाख का मुफ्त इलाज (कैशलेस) प्रदान करती है, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत लगभग 80 करोड़ जरूरतमंदों को पूरी तरह मुफ्त अनाज दे रही है.
अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में विकास, सुशासन, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं रोजगार सृजन के क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर एवं विकसित उत्तर प्रदेश का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ का मंत्र प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिसने स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का कार्य किया है। मुरादाबाद अपने उत्कृष्ट पीतल उद्योग एवं हस्तशिल्प के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है और प्रदेश सरकार इन उत्पादों के विपणन एवं निर्यात को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, स्थानीय उद्यमी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।