उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में रहेंगे साथ
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मा० उप मुख्यमंत्री जी प्रातः 08:15 बजे वाराणसी स्थित सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं मा० जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।
तदोपरान्त श्री मौर्य बाबतपुर एयरपोर्ट, वाराणसी पहुंचकर मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम में उनके साथ उपस्थित रहेंगे तथा प्रधानमंत्री जी को सी-ऑफ करेंगे।