उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज प्रयागराज में; पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद और मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' का करेंगे शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज प्रयागराज में; पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद और मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' का करेंगे शुभारंभ

उत्तर प्रदेश के  उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज (बुधवार) प्रयागराज के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जनपद में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे और पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा जनप्रतिनिधियों से संवाद कर विकास कार्यों एवं संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उप मुख्यमंत्री जी सर्वप्रथम सर्किट हाउस, प्रयागराज पहुंचेंगे। यहाँ वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, ऊर्जावान कार्यकर्ताओं तथा मा० जनप्रतिनिधियों के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस बैठक में वे कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनेंगे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

इसके पश्चात, उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी जिला पंचायत सभागार, प्रयागराज में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। इस समारोह में वे शिक्षा जगत और शिक्षकों के हित में राज्य सरकार की एक अत्यंत महत्वाकांक्षी पहल 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' का विधि-विधान से शुभारंभ करेंगे।

इस योजना के शुरू होने से प्रयागराज सहित प्रदेश के हजारों शिक्षकों और उनके परिवारों को कैशलेस एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सकेगा, जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार का एक ऐतिहासिक कदम है। कार्यक्रम में जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षा विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक गण उपस्थित रहेंगे।

Tags:

Latest Posts