उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने जयप्रकाश नारायण और नानाजी देशमुख के विचार आज भी सामाजिक परिवर्तन के प्रेरणास्रोत
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं 'भारत रत्न' नानाजी देशमुख की पावन जयंती पर उन्हें शत-शत नमन करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नानाजी ने जाति, वर्ग और संप्रदाय के भेदों से परे हटकर एक समरस और स्वावलंबी समाज की नींव रखी। सादगी, शुचिता और कर्मठता की प्रतिमूर्ति उनका जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
श्री मौर्य ने महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं लोकतंत्र के सशक्त संवाहक 'भारत रत्न' लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए उन्होंने कहा कि सामाजिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन लाने के लिए उन्होंने 'सम्पूर्ण क्रांति' आंदोलन का नेतृत्व किया था, जिनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा।