ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता और निर्माण गति में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी: केशव प्रसाद मौर्य

ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता और निर्माण गति में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी: केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य ने आज उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण (UPRRDA) के अंतर्गत 'प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना' (PMGSY) के कार्यों की गहन समीक्षा की, ग्रामीण बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने, गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण तथा परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के संदर्भ में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए ।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ग्रामीण भारत की प्रगति और समृद्धि की जीवन रेखा है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि ठेकेदारों के नियमानुसार भुगतान प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न की जाए, ताकि कार्य की गति प्रभावित न हो और वर्षा ऋतु के कारण क्षतिग्रस्त एवं गड्ढायुक्त ग्रामीण मार्गों को लेकर अधिकारियों को विशेष अभियान चलाया जाए।

उन्होंने कहा कि ऐसे मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर गड्ढामुक्त कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न हो और उनकी यात्रा सुरक्षित एवं सुगम बनी रहे। गड्ढायुक्त सड़कों के कारण आमजन, किसानों, विद्यार्थियों और मरीजों को होने वाली असुविधा को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि सड़कों की स्थिति का नियमित आकलन किया जाए तथा आवश्यक मरम्मत कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराए जाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

श्री शिव सहाय अवस्‍थी ने कहा कि उप मुख्‍यमंत्री के आदेशों का पालन कराया जाएगा और अधिकारियों को ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के Phase-3 के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों की स्थिति का सटीक आकलन करने और बचे हुए कार्यों को तीव्र गति से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन ग्रामीण मार्गों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, उन्हें नियमानुसार शीघ्रता से लोक निर्माण विभाग (PWD) को हस्तांतरित/उपलब्ध कराया जाए ताकि उनका रख-रखाव सुचारू रूप से हो सके। इसके साथ ही उन्होंने PMGSY Phase-4 की कार्य योजना के प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए अभी से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के आदेश दिए।

 

 

Tags: