25 वर्षों की जनसेवा लोकतांत्रिक इतिहास का स्वर्णिम अध्याय केशव प्रसाद मौर्य सेवा पखवाड़ा बनेगा जनभागीदारी का व्यापक अभियान
केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास विभाग की ऑनलाइन बैठक आहूत की हुई जिसमे प्रदेश के समस्त मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास तथा उपायुक्त वीबी-जी राम-जी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े साथ ही प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास, मिशन निदेशक एवं संयुक्त मिशन निदेशक सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के मुख्य बिंदु एवं दिशानिर्देश:
- गांव-गांव तक विस्तृत कार्ययोजना: उपमुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि समस्त खंड विकास अधिकारी (BDO) एवं ग्राम विकास अधिकारी प्रत्येक गांव में प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
- प्रस्तावित प्रमुख कार्यक्रम: पखवाड़े के दौरान ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा दाता’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत यात्रा’, ‘सेवा ज्योति इंस्टॉलेशन’, ‘वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’, ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’, ‘जनसेवा महाकुंभ’ तथा ‘सुशासन संवाद’ जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
- सक्रिय जनभागीदारी: स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों (SHGs), युवाओं, महिलाओं, किसानों तथा आमजन की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए। 'सेवा मेरा योगदान' के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया जाए।
- युवाओं और नवाचार पर ध्यान: ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा भावना को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं को 'जॉब सीकर' (नौकरी मांगने वाले) से 'जॉब गिवर' (नौकरी देने वाले) बनने की दिशा में प्रोत्साहित करने तथा नवाचार को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया जाए।
- नियमित समीक्षा: अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा करते हुए उनकी प्रगति रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराई जाए।