वास्तु और विज्ञान के अनुसार पानी पीने का सबसे अच्छा समय
हम सब जानते हैं कि पानी हमारे शरीर के लिए कितना ज़रूरी है। यह हमारे शरीर का तापमान सही रखने के साथ-साथ, शरीर को ज़रूरी मिनरल्स भी देता है। सच तो ये है कि हमारा शरीर करीब 75% पानी से बना है, और पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन, कई समस्याओं को जन्म दे सकती है। एक स्वस्थ व्यक्ति को दिन में कम से कम दो से ढाई लीटर पानी ज़रूर पीना चाहिए।
पर सवाल ये उठता है कि हमें पानी पीना कब चाहिए? सिर्फ प्यास लगने पर ही पानी पी लेना काफी नहीं है। वास्तु शास्त्र और विज्ञान, दोनों ही हमें दिन के खास पहरों में पानी पीने की सलाह देते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फ़ायदेमंद होता है। आइए, जानते हैं पानी पीने के सबसे अच्छे समय के बारे में।
सुबह उठते ही पिएं पानी
दिन की शुरुआत सही तरीके से हो, इसके लिए सबसे अच्छा समय है सुबह उठने के करीब 20 मिनट बाद। खाली पेट पानी पीने से शरीर में जमे हुए टॉक्सिन्स (toxins) बाहर निकल जाते हैं। और अगर आप इस पानी में थोड़ा नींबू, घी या दालचीनी मिला लें, तो यह और भी ज़्यादा फ़ायदेमंद हो जाता है।
खाने से पहले ज़रूर पिएं पानी
वास्तु और विज्ञान दोनों मानते हैं कि खाना खाने से करीब आधा घंटा पहले आधा लीटर पानी पीना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। यह आपके वज़न को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। पानी का सेवन, खास तौर पर वज़न कम करने वालों के लिए बहुत ज़रूरी है।
रात को सोने से पहले पानी पिएं
रात को सोने से पहले कम से कम एक गिलास पानी ज़रूर पीना चाहिए। इससे शरीर में खून का प्रवाह (blood circulation) बेहतर होता है, जो सुबह हार्ट अटैक के ख़तरे को कम कर सकता है। साथ ही, रात भर में जमे हुए टॉक्सिन्स को निकालने में मदद मिलती है और पेट की समस्याओं जैसे गैस या दर्द से भी राहत मिल सकती है।
नहाने से पहले गुनगुना पानी फायदेमंद
वास्तु के अनुसार, नहाने से ठीक पहले एक गिलास गुनगुना पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। गुनगुना पानी शरीर को अंदर से गर्मी देता है और त्वचा के तापमान को बनाए रखता है।
एक्सरसाइज़ से पहले और बाद में पानी पिएं
व्यायाम (exercising) के दौरान हमारा शरीर बहुत पसीना बहाता है और गर्म हो जाता है। ऐसे में, एक्सर्साइज शुरू करने से पहले और बाद में पानी पीना बेहद ज़रूरी है। ठंडा पानी आपके शरीर के तापमान को कंट्रोल में रखता है और आपको डिहाइड्रेशन से बचाता है।
--Advertisement--