सिर्फ ₹6776 की EMI में घर ले जाएं Tata Punch Facelift! जानें 2 लाख डाउन पेमेंट के बाद का पूरा हिसाब-किताब
नई दिल्ली। अगर आप एक किफायती और दमदार कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो टाटा मोटर्स का नया Punch Facelift आपके बजट में फिट बैठ सकता है। कंपनी ने हाल ही में इस एसयूवी को बाजार में उतारा है और इसके बेस वेरिएंट को महज दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट के साथ घर ले जाना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है।
Tata Punch Facelift की कीमत कितनी है?
टाटा पंच फेसलिफ्ट का बेस वेरिएंट 'Smart' 5.65 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। अगर आप इसे दिल्ली में खरीदते हैं तो रजिस्ट्रेशन टैक्स के रूप में करीब 22 हजार और इंश्योरेंस के लिए करीब 34 हजार रुपये अलग से देने होंगे। इस तरह दिल्ली में इस कार की ऑन-रोड कीमत करीब 6.21 लाख रुपये बन जाती है।
2 लाख डाउन पेमेंट के बाद कितनी होगी EMI?
बैंक आमतौर पर एक्स-शोरूम कीमत पर ही गाड़ी को फाइनेंस करते हैं। ऐसे में दो लाख रुपये डाउन पेमेंट करने के बाद आपको करीब 4.21 लाख रुपये का लोन लेना होगा। अगर बैंक 9 प्रतिशत ब्याज दर पर यह लोन 7 साल के लिए देता है, तो हर महीने केवल 6776 रुपये की EMI बनती है।
कुल मिलाकर कितनी महंगी पड़ेगी यह कार?
7 साल की अवधि में 6776 रुपये प्रतिमाह की EMI चुकाने पर आप कुल 1.48 लाख रुपये केवल ब्याज के रूप में अदा करेंगे। एक्स-शोरूम कीमत, ऑन-रोड चार्जेस और ब्याज सब जोड़ने पर Tata Punch Facelift के बेस वेरिएंट की कुल लागत करीब 6.69 लाख रुपये पड़ेगी।
इन गाड़ियों से है सीधा मुकाबला
कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Tata Punch का सीधा मुकाबला Nissan Magnite, Renault Kiger और Hyundai Exter जैसी लोकप्रिय एसयूवी से है। ऐसे में खरीदारों के पास विकल्पों की कोई कमी नहीं है, लेकिन टाटा का ब्रांड भरोसा और किफायती EMI इसे भीड़ से अलग बनाती है।