Swapna Shastra : सपने में दिखा स्त्री का रूप? जानिए ये आने वाले अच्छे दिनों का संकेत है या कोई चेतावनी
News India Live, Digital Desk: रात को सोते समय सपने किसे नहीं आते? कभी सपने डरावने होते हैं, तो कभी इतने सुहावने कि मन करता है वो कभी खत्म ही न हों। स्वप्न शास्त्र (Dream Science) मानता है कि हर सपना हमें भविष्य के बारे में कुछ न कुछ इशारा जरूर करता है। आज हम बात करेंगे एक ऐसे सपने की जो अक्सर लोगों को आता है सपने में किसी महिला या स्त्री को देखना।
क्या आपको पता है कि सपने में महिला का दिखना आपकी जेब और किस्मत दोनों पर असर डाल सकता है? आइए, आसान भाषा में समझते हैं कि स्वप्न शास्त्र इसके बारे में क्या कहता है।
1. सजी-धजी या श्रृंगार किए हुए महिला दिखना
अगर आपको सपने में कोई ऐसी महिला दिखाई दे जिसने अच्छे गहने पहने हों या जो सोलह श्रृंगार में हो, तो खुश हो जाइए! इसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, यह इस बात का इशारा है कि आपके घर में साक्षात् माँ लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है। आपके रुके हुए काम बनने लगेंगे और अचानक धन लाभ (Financial Gain) हो सकता है।
2. सपने में हंसती-मुस्कुराती स्त्री
अगर आप सपने में किसी महिला को खुश या हंसते हुए देखते हैं, तो अपनी चिंताओं को 'टाटा-बाय-बाय' कहने का वक्त आ गया है। इसका मतलब है कि आपकी जिंदगी से परेशानियां जाने वाली हैं। यह सपना पारिवारिक सुख और मानसिक शांति का प्रतीक माना जाता है। हो सकता है आपको कोई अच्छी खबर (Good News) मिलने वाली हो।
3. बूढ़ी महिला (Old Woman) का दिखना
अक्सर हम सपने में किसी बुजुर्ग महिला या दादी-नानी जैसी आकृति को देखते हैं। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, यह सामाजिक मान-सम्मान बढ़ने का संकेत है। इसका मतलब है कि लोग आपकी बातों को महत्व देंगे और समाज में आपका कद ऊंचा होगा। यह ज्ञान और सौभाग्य प्राप्ति का भी सूचक है।
4. लेकिन सावधान! अगर दिखे रोती हुई स्त्री
हर सपना अच्छा नहीं होता। अगर आपको सपने में कोई महिला रोती हुई या बहुत उदास दिखाई दे, तो थोड़ा संभल जाने की जरूरत है। इसे 'अशुभ संकेत' माना जाता है। यह इशारा कर सकता है कि आने वाले दिनों में परिवार में कोई कलह हो सकती है या आपको आर्थिक नुकसान (Money Loss) झेलना पड़ सकता है। ऐसा सपना आने पर सतर्क रहें और फिजूलखर्ची से बचें।
5. स्त्री से बात करना
अगर आप सपने में किसी महिला से बात कर रहे हैं, तो यह समाज में आपकी इज्जत बढ़ने का इशारा है। यह बताता है कि आपके सोशल रिलेशंस मजबूत होंगे।