रांची में तस्करी का आरोपित गिरफ्तार, ब्राउन शुगर बरामद

रांची, 19 अप्रैल (हि.स.)। राजधानी की सुखदेव नगर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ तस्करी के आरोपित पिन्टू साह को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 26 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाईल फोन बरामद हुआ है।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार के सासाराम से एक व्यक्ति ब्राउन शुगर (मादक पदार्थ) लेकर रांची के सुखदेवनगर क्षेत्र में सप्लाई करने आ रहा है। सूचना के बाद कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। आकाशवाणी रातू रोड के पास पुलिस टीम को देखकर कुछ लोग भागने लगे। इस दौरान टीम ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। उसके पास से ब्राउन शुगर बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि वह सासाराम से रांची में ब्राउन शुगर सप्लाई करता है और बीच-बीच में रांची लाकर भी देता है।

संवाददाता सम्मेलन के दौरान सिटी एसपी राजकुमार मेहता, डीएसपी प्रकाश सोय और थाना प्रभारी मनोज कुमार सहित अन्य मौजूद थे।