Skin Care Tips: इस घरेलू नुस्खे से पाएं फटे होठों की समस्या से छुटकारा

0f7f21c30e57ed311ef7a25985e76267

बदलते मौसम के साथ लोगों को होठों के फटने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ठंडी और गर्म हवा के साथ-साथ सूरज की रोशनी भी होंठ फटने का कारण है। आज हम आपको फटे होठों की समस्या से छुटकारा पाने का घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं। आप होममेड लिप मास्क से इस समस्या को दूर कर सकते हैं।

 

इसे बनाने के लिए आपको एक चम्मच शहद, एक चम्मच एलोवेरा जेल, एक चम्मच नारियल तेल और आधा टुकड़ा कच्ची हल्दी का उपयोग करना होगा। कच्ची हल्दी को गैस पर धीमी आंच पर भूनकर कद्दूकस कर लीजिए. – अब नारियल के तेल को गर्म करें और इसमें कद्दूकस की हुई हल्दी मिलाएं. इसके बाद इसमें शहद और एलोवेरा जेल मिलाएं। इस तरह आपका लिप मास्क तैयार हो जाता है.

जैसा

अब आपको इसे इस्तेमाल करने से पहले होठों को स्क्रब करना होगा। चीनी और नींबू के रस से स्क्रबिंग करें। इसके बाद 15 मिनट के लिए लिप मास्क लगाएं। इसके बाद गुनगुने पानी से अपने होठों को साफ कर लें। इससे आपको लाभ मिलेगा.