Silver Astrology: छोटे बच्चों के लिए सोना नहीं, चांदी है शुभ, जानें चांदी पहनने का ज्योतिषीय महत्व
Silver Astrology: ज्योतिष शास्त्र में चांदी को बहुत ही पवित्र और प्रभावशाली धातु माना जाता है। चांदी चंद्रमा का प्रतिनिधित्व करती है। जो व्यक्ति के मन, भावनाओं और मानसिक स्थिरता को प्रभावित करती है। चांदी खासतौर पर छोटे बच्चों को पहनाई जाती है। छोटे बच्चों को चांदी के कंगन, चांदी की चेन, चांदी की पायल समेत कई आभूषण पहनाए जाते हैं। ऐसा करने के पीछे एक खास वजह है। बहुत कम लोग इसके बारे में जानते हैं। आज हम आपको बताते हैं कि बच्चे को चांदी पहनाने के क्या फायदे हैं। और क्यों सालों से छोटे बच्चे को चांदी पहनाने की परंपरा चली आ रही है।
बच्चों के लिए चांदी के फायदे
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, चांदी मानसिक ऊर्जा से जुड़ी होती है। ऐसा माना जाता है कि चांदी की चेन पहनने से बच्चे का बौद्धिक विकास तेज़ होता है और उसकी स्मरण शक्ति बढ़ती है। बच्चा पढ़ाई में ज़्यादा एकाग्र रहता है। चांदी मन को शांत और संतुलित रखने में मदद करती है। इसलिए, छोटे बच्चे को यह धातु पहनाना लाभदायक माना जाता है।
बच्चों को मूड स्विंग, घबराहट, बेचैनी, घबराहट जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चांदी की ऊर्जा बच्चे की इन भावनाओं को शांत करने में मदद करती है। चांदी ठंडी प्रकृति की धातु है जो मानसिक अस्थिरता को कम करती है। चांदी बच्चे के मन को संतुलित रखने में मदद करती है।
छोटे बच्चों की त्वचा संवेदनशील होती है। इस वजह से उन्हें सोना या अन्य कृत्रिम आभूषण पहनने से एलर्जी भी हो सकती है। ऐसे में बच्चों के लिए चांदी एक सुरक्षित विकल्प माना जाता है। प्राचीन काल से ही बच्चों को चांदी की पायल और कंगन पहनाने की परंपरा रही है। क्योंकि चांदी बच्चे के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है।
ऐसी भी मान्यता है कि चांदी बच्चों को बुरी नज़र से भी बचाती है। बच्चों को चांदी पहनाने से नकारात्मक ऊर्जा उनसे दूर रहती है। कई संस्कृतियों में चांदी को पारंपरिक सुरक्षा उपाय के रूप में देखा जाता है।