Sawan Shivratri 2025: कब है शुभ मुहूर्त और क्या करें उपाय ,शिव को जल चढ़ाकर पाएं महावरदान
News India live, Digital Desk : Sawan Shivratri 2025: हिन्दू धर्म में सावन मास का विशेष महत्व है और इसमें भगवान शिव की पूजा का विधान है। सावन महीने में आने वाली शिवरात्रि को 'सावन शिवरात्रि' कहते हैं, जिसका धार्मिक दृष्टि से बहुत खास महत्व होता है। यह पावन पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है और इस दिन शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आइए जानते हैं साल 2025 में सावन शिवरात्रि कब है, इसका पूजा मुहूर्त क्या है और इस दिन कौन से विशेष उपाय किए जा सकते हैं।
सावन शिवरात्रि 2025 कब है?
साल 2025 में सावन शिवरात्रि 25 जुलाई, 2025, शुक्रवार को पड़ रही है।
पूजा का शुभ मुहूर्त:
क्यों है यह विशेष?
शास्त्रों के अनुसार, सावन शिवरात्रि के दिन जो भक्त पूरी श्रद्धा से व्रत रखते हैं और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं, उन्हें महादेव और माता पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस दिन भोलेनाथ अपनी पत्नि पार्वती के साथ धरती लोक पर आते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। अविवाहित लड़कियों को मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति होती है, और विवाहित महिलाएं अपने सुखी दांपत्य जीवन के लिए यह व्रत रखती हैं।
करें ये खास उपाय:
इन उपायों को अपनाकर आप सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं और अपने जीवन को सुखमय बना सकते हैं।
--Advertisement--