प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से वैश्विक स्तर पर बढ़ा भारत का मान, विदेशी निवेशकों ने की जमकर तारीफ, केशव

Post

श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जर्मनी प्रवास के दौरान वैश्विक निवेशकों के साथ प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कंपनियों Telefónica O2, Fujikura Ltd. तथा HENSOLDT के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकों की।

बैठक में निवेशकों ने मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और आर्थिक सुधारों पर चर्चा के दौरान कहा की हमें श्री मोदी जी की आर्थि‍क और व्यवहारिक नीतियों पर भरोसा हैा भारत आज निवेश के लिए अच्छा स्थान हैा

श्री मौर्य जी ने कहा कि वैश्विक आयोजनों और आर्थिक मंचों पर जिस तरह से विदेशी निवेशकों ने प्रधानमंत्री जी की सराहना की है, वह हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है।

उप मुख्यमंत्री ने जापान की बहुराष्ट्रीय कंपनी Fujikura Ltd. के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ उन्नत सेंसर प्रौद्योगिकी, स्वायत्त प्लेटफॉर्म तथा स्मार्ट अवसंरचना से जुड़े विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। बैठक में उत्तर प्रदेश में प्रोटोटाइपिंग एवं उन्नत विनिर्माण इकाई स्थापित करने की संभावनाओं, ऑटोमोटिव एवं ई-व्हीकल सेक्टर हेतु स्मार्ट सेंसर एवं इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के निर्माण, स्मार्ट सिटी एवं डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में सहभागिता तथा अनुसंधान एवं नवाचार आधारित सहयोग मॉडल पर गंभीर चर्चा हुई। कंपनी ने प्रदेश में अपनी प्रोटोटाइपिंग तथा मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों की स्थापना को लेकर गहरी रुचि व्यक्त की, जो उत्तर प्रदेश को उच्च-प्रौद्योगिकी विनिर्माण एवं नवाचार के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत है।

Tags:

--Advertisement--