बरौनी एवं मुजफ्फरपुर से यशवंतपुर के लिए दिसम्बर तक चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

बेगूसराय, 05 अक्टूबर (हि.स.)। आगामी पर्व-त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर बरौनी एवं मुजफ्फरपुर से यशवंतपुर के लिए एक-एक जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन चलाया जाएगा। यह दोनों ट्रेन हाजीपुर-पाटलीपुत्र-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय)-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-नागपुर के रास्ते चलाई जाएगी।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने आज बताया कि गाड़ी संख्या-05215 एवं 05216 बरौनी-यशवंतपुर-बरौनी एक्सप्रेस स्पेशल बरौनी से सात अक्टूबर से नौ दिसम्बर तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को तथा यशवंतपुर से दस अक्टूबर से 12 दिसम्बर तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को परिचालित की जाएगी।

गाड़ी संख्या- 05215 बरौनी-यशवंतपुर पूजा स्पेशल बरौनी से शनिवार को 13.20 बजे खुलकर, 14.25 बजे समस्तीपुर, 15.25 बजे मुजफ्फरपुर, 16.35 बजे हाजीपुर, 17.40 बजे पाटलिपुत्र, 18.39 बजे आरा, 19.25 बजे बक्सर, 21.14 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रूकते हुए सोमवार को 19.00 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या- 05216 यशवंतपुर-बरौनी पूजा स्पेशल यशवंतपुर से मंगलवार को 07.30 बजे खुलकर, गुरूवार को 06.40 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 07.50 बजे बक्सर, 08.35 बजे आरा, 09.30 बजे पाटलिपुत्र, 10.25 बजे हाजीपुर, 11.30 बजे मुजफ्फरपुर एवं 12.30 बजे समस्तीपुर रूकते हुए 14.00 बजे बरौनी पहुंचेगी। इस ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का दो, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का चार, शयनयान श्रेणी का 12 एवं साधारण श्रेणी का तीन कोच होगा।

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या- 05271 एवं 05272 मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस स्पेशल मुजफ्फरपुर से छह अक्टूबर से आठ दिसम्बर तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को तथा यशवंतपुर से नौ अक्टूबर से 11 दिसम्बर तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को परिचालित की जाएगी। जबकि, गाड़ी संख्या 05271 मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर पूजा स्पेशल मुजफ्फरपुर से शुक्रवार को 15.30 बजे खुलेगी।

यह ट्रेन 16.35 बजे हाजीपुर, 17.40 बजे पाटलिपुत्र, 18.39 बजे आरा, 19.25 बजे बक्सर, 21.14 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रूकते हुए रविवार को 19.00 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05272 यशवंतपुर-मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल यशवंतपुर से सोमवार को 07.30 बजे खुलकर बुधवार को 06.40 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी।

यहां से चलकर 07.50 बजे बक्सर, 08.35 बजे आरा, 09.30 बजे पाटलिपुत्र एवं 10.25 बजे हाजीपुर रूकते हुए 12.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का दो, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का चार, शयनयान श्रेणी का 12 एवं साधारण श्रेणी का तीन कोच लगाया जा रहा है। जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।