Kitchen Vastu: किचन को गंदा रखने से कमजोर होता है ये ग्रह, जानें क्या होगा नुकसान?
नियमित सफाई बेहद ज़रूरी है। जिस घर में लगातार गंदगी रहती है, वहाँ एक पल भी बैठने का मन नहीं करता। ऐसा सिर्फ़ गंदगी की वजह से नहीं, बल्कि उसमें मौजूद ऊर्जा की वजह से भी होता है। साफ़-सुथरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। लेकिन, गंदे घर की ऊर्जा हमेशा नकारात्मक होती है। इसके साथ ही घर के किचन को कभी भी गंदा नहीं रखना चाहिए, आइए जानते हैं घर के किचन को गंदा रखने से क्या होता है।

वास्तु सिद्धांतों के अनुसार, साफ़-सुथरी रसोई घर में धन का निरंतर प्रवाह बना रहता है और ऐसे लोगों का मंगल ग्रह शांत रहता है। इसलिए इसे साफ़-सुथरा रखना बेहद ज़रूरी है। जिन घरों में रसोई हमेशा गंदी रहती है, वहाँ रहने वाले लोगों का मंगल ग्रह कमज़ोर हो जाता है।

मंगल अगर शांत न हो, तो बहुत नुकसान पहुँचाता है। मंगल की अशांति क्रोध और चिड़चिड़ापन बढ़ाती है। इससे घर में खूब झगड़े भी होते हैं। मंगल के कमज़ोर होने पर करियर संबंधी समस्याएँ आने लगती हैं और फिर धीरे-धीरे आत्मविश्वास भी डगमगाने लगता है। सबसे बुरा असर यह होता है कि इससे विवाह जैसे मामलों में देरी होती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपको अपने किचन में भूलकर भी टूटे हुए बर्तन नहीं रखने चाहिए। ऐसा करना बेहद अशुभ माना जाता है। किचन में टूटे हुए बर्तन रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। किचन में टूटे हुए बर्तन रखने से न केवल आर्थिक नुकसान हो सकता है, बल्कि आपकी सेहत को भी नुकसान पहुँच सकता है।

बासी खाना न रखें: वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में कभी भी बासी खाना नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से पूरे घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है, जिससे अक्सर गंभीर वास्तु दोष उत्पन्न हो जाते हैं।

रसोई में कूड़ा-कचरा न रखें: वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, रसोई में भूलकर भी कूड़ा-कचरा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से पूरे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और वातावरण भी गंदा और प्रदूषित होता है। रसोई में कूड़ा-कचरा रखने से न केवल आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि आपके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। गंभीर बीमारियों और कीटों के संक्रमण से बचने के लिए आपको अपनी रसोई हमेशा साफ-सुथरी रखनी चाहिए।