BREAKING:
April 29 2026 03:10 am

केशव प्रसाद मौर्य करेंगे प्रधानमंत्री जी का स्वागत और लोकार्पण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे

Post

प्रधानमंत्री कल उत्तर प्रदेश को 594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे की सौगात देंगे। यह एक्सप्रेसवे न केवल देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है, बल्कि उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास की नई जीवनरेखा (Lifeline) भी बनेगा।  कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है। उपमुख्यमंत्री स्वयं तैयारियों का जायजा ले रहे हैं ताकि प्रधानमंत्री जी का स्वागत और लोकार्पण समारोह ऐतिहासिक और निर्बाध रूप से संपन्न हो सके।

केशव प्रसाद मौर्य कल हरदोई जनपद के प्रवास पर रहेंगे। वे प्रधानमंत्री के हरदोई आगमन पर उनकी अगवानी करेंगे और जनपद में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक विकास उत्सव में सम्मिलित होंगे। प्रधानमंत्री द्वारा इस विशाल इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना का विधिवत लोकार्पण किया जाएगा, जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश की दूरी सिमट जाएगी।

"प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज 'एक्सप्रेसवे प्रदेश' के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे हमारी कनेक्टिविटी को विश्वस्तरीय बनाएगा।" - केशव प्रसाद मौर्य

 

Tags:

--Advertisement--