BREAKING:
April 29 2026 02:37 am

केशव प्रसाद मौर्य ने वाराणसी प्रवास के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर के किए दर्शन

Post

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज वाराणसी प्रवास के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस पावन अवसर पर उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री नितिन नबीन भी उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने षोडशोपचार विधि से बाबा विश्वनाथ का अभिषेक किया और उत्तर प्रदेश की जनता के सुख, समृद्धि एवं सर्वकल्याण की मंगल कामना की।

दर्शन के पश्चात उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की कृपा से प्रदेश विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है और जन-जन का कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

प्रमुख उपस्थित: इस गरिमामयी अवसर पर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व और सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों की उपस्थिति रही, जिनमें मुख्य रूप से सम्मिलित रहे:

श्री आदित्यनाथ, माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

श्री पंकज चौधरी, माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा (उत्तर प्रदेश)

श्री ब्रजेश पाठक, माननीय उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्रीगण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण

Tags:

--Advertisement--