KBC 17 Grand Premiere: 11 अगस्त से शुरू हो रहा है अमिताभ बच्चन का क्विज शो, जानें समय और प्लेटफार्म
- by Archana
- 2025-08-06 10:40:00
News India Live, Digital Desk: KBC 17 Grand Premiere: कौन बनेगा करोड़पति (KBC) का 17वां सीजन 11 अगस्त, 2025 को दस्तक देने वाला है। यह लोकप्रिय क्विज शो सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Sony Entertainment Television पर प्रसारित होगा। साथ ही, दर्शक इसे SonyLIV पर भी ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकते हैं। इस बार शो की टैगलाइन 'जहाँ अक्ल है, वहाँ अकड़ है' है, जिसे फिल्म निर्माता विकास बहल ने निर्देशित किया है। यह टैगलाइन ज्ञान से मिलने वाले आत्मविश्वास और गौरव को दर्शाती है।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर इस शो को होस्ट करेंगे। इस बार केबीसी 17 में दर्शकों को कई भावुक कर देने वाली कहानियां सुनने को मिलेंगी। वहीं, मेकर्स की माने तो इस सीजन में ज्ञान के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स का आत्मविश्वास भी देखने लायक होगा, जो 'जहाँ अक्ल है, वहाँ अकड़ है' के कॉन्सेप्ट को पूरी तरह से जस्टिफाई करेगा। सूत्रों की मानें तो अमिताभ बच्चन हर एपिसोड के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। KBC को 25 साल पूरे हो चुके हैं और हर बार की तरह इस बार भी यह शो ज्ञान, मनोरंजन और करोड़पति बनने के सपनों को पूरा करने का मंच बनेगा।
Tags:
Share:
--Advertisement--