करीना कपूर का समोसा प्रेम बेटे के स्कूल में डाइटिंग भूल गईं बेबो, करण जौहर ने बुलाया कार्बी डॉल
News India Live, Digital Desk : हम सब जानते हैं कि बॉलीवुड की 'बेबो' यानी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अपनी फिटनेस और जीरो फिगर ट्रेंड के लिए मशहूर हैं। वो योगा करती हैं, सलाद खाती हैं और दुनिया को फिटनेस गोल्स देती हैं। लेकिन सच तो यह है कि 'कपूर खानदान' का खून और खाने (Food) से प्यार कभी छिप नहीं सकता!
हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसने साबित कर दिया कि करीना भी हम और आप जैसी ही हैं जब सामने गरमा-गरम समोसा हो, तो डाइट की ऐसी की तैसी!
तैमूर के स्कूल में क्या हुआ?
मामला तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के स्कूल के एक इवेंट का है। आम माता-पिता की तरह करीना भी वहां पहुंची थीं। लेकिन इवेंट के दौरान उन्हें भूख लगी और वहां मिल रहे स्नैक्स को देखकर उनसे रहा नहीं गया। किसी ने करीना का एक वीडियो बना लिया जिसमें वो बड़े चाव से समोसा एन्जॉय करती नज़र आ रही हैं। हाथ में समोसा और चेहरे पर वो ‘सुकून’ ये नज़ारा देखने लायक था।
करण जौहर ने ली फिरकी: "बार्बी नहीं, ये है कार्बी!"
अब भाई, अगर करीना समोसा खाएं और उनके बेस्ट फ्रेंड करण जौहर (Karan Johar) उनकी टांग न खींचें, ऐसा कैसे हो सकता है?
करण जौहर ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक बहुत ही मज़ेदार कैप्शन दिया। उन्होंने करीना को 'बार्बी डॉल' (Barbie Doll) की तर्ज पर 'कार्बी डॉल' (Carbie Doll) कह दिया!
'कार्बी' का मतलब यहाँ कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrates) से है, जो समोसे में भरकर होता है। करण ने लिखा, "द अल्टीमेट कार्बी डॉल (The ultimate CARBIE DOLL)... स्कूल इवेंट में समोसा खा रही हैं।"
देसी अवतार पसंद आया फैंस को
करीना का ये बेबाक अंदाज़ लोगों को खूब पसंद आ रहा है। अक्सर सेलिब्रिटीज पब्लिक में सलाद या जूस पीते दिखते हैं, लेकिन करीना का यूं बेफिक्र होकर समोसा खाना उन्हें फैंस के और करीब ले आया है। लोगों को लग रहा है कि चलो, कोई तो है जो हमारी तरह स्कूल फंक्शन में समोसे और कचौड़ी ढूंढता है।
करीना ने भी करण के मज़ाक को स्पोर्टिंगली लिया। वैसे भी, पंजाबी होने के नाते खाने-पीने से परहेज़ करना बेबो के बस की बात नहीं है, फिर चाहे वो 'पू' (Poo) हों या पटौदी खानदान की बहू!
तो अगली बार जब आप समोसा खाते हुए गिल्टी फील करें, तो याद कर लीजियेगा कि हमारी 'कार्बी डॉल' करीना भी इस सुख से वंचित नहीं हैं!