सपा नहीं चाहती उत्तर प्रदेश समृद्ध और प्रदेशवासी आर्थिक रूप से सशक्त बनें, केशव प्रसाद मौर्य

सपा नहीं चाहती उत्तर प्रदेश समृद्ध और प्रदेशवासी आर्थिक रूप से सशक्त बनें, केशव प्रसाद मौर्य

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रयागराज में पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य  ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने लंबे समय तक कांग्रेस की गलत नीतियों का परिणाम देखा है और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और आधुनिकता की नई दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। श्री मौर्य ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण आजादी के बाद भारत अपनी क्षमता के अनुरूप विकास नहीं कर सका। जनता समझ गई है कि कौन विकास और आधुनिकता के साथ है और कौन हर सकारात्मक परिवर्तन का विरोध करता है।आजादी के बाद भारत के पास विकास के पर्याप्त अवसर और संसाधन थे, लेकिन तत्कालीन सरकारों की नीतियों के कारण देश अपनी वास्तविक क्षमता के अनुरूप आगे नहीं बढ़ सका।

उन्होंने कहा कि भारत, चीन और जापान के विकास की यात्रा को देखें तो स्पष्ट होता है कि भारत के पास भी आगे बढ़ने की अपार क्षमता थी। लेकिन लंबे समय तक देश में ऐसी नीतियां रहीं, जिनमें राष्ट्रहित और विकास से अधिक सत्ता को प्राथमिकता दी गई।

Tags:

Latest Posts